राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने लिया जगद्गुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 9 मई। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम पहुंचकर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुनील सैनी के साथ नैनीताल सांसद एंव पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा नेता राजीव भट्ट भी मौजूद रहे। आशीर्वाद प्रदान करते हुए जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि निष्ठा से कार्य करते हुए आगे बढें।

देवभूमि उत्तराखंड की जनता की सेवा करें। कर्म ही पूजा है के सिद्धांत पर आगे बढ़ना ही हम सबका कर्तव्य है। सुनील सैनी ने कहा कि संगठन और सरकार द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए जनसेवा करना ही उनका लक्ष्य है। संत जनों के आशीर्वाद से इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जनता के जीवन को बेहतर बनाने में योगदान कर रही हैं।