राज्य सरकार करे पांच सौ रूपए प्रति कुंटल गन्ना मूल्य-आशीष यादव,देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 26 नवम्बर। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव के नेतृत्व में जटवाड़ा पुल मार्ग पर सपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत नहीं कर पा रही है। गन्ने का पिछला भुगतान नहीं हो पाया है

गन्ने का मूल्य बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पांच सौ रूपए प्रति कुंटल गन्ने का मूल्य अतिशीघ्र निर्धारित किया जाए। किसानों के परिवारों के लिए निःशुल्क शिक्षा, चिकित्सा एवं सिचाई के लिए मुफ्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। किसानों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण प्रदेश सरकार को करना चाहिए। देश का किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। लेकिन केंद्र एवं राज्य सरकारें चीनी मिलों में बकाया भुगतान भी नहीं दिला पा रही हैं। गन्ने का मूल्य भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। किसान आंदोलन करने पर मजबूर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की अनदेखी चुनाव में भुगतनी पड़ेगी। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव संविधान दिवस पर बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि हम मांग करते हैं कि केंद्र सरकार को किसानों के अधिकारों का हनन नहीं करना चाहिए। कृषि बिल को लेकर देश के प्रधानमंत्री द्वारा निर्णय तो लिया गया। लेकिन निर्णय लेने में देरी की। जिन कारणों से आंदोलन में कई सौ किसानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।

कृषि कानूनों को संसद में लागू कर किसानों को तुरंत राहत प्रदान करनी चाहिए। देश के अन्नदाता की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार को भी गन्ना मूल्य बढ़ाया जाए। जिससे किसानों को लाभ मिल सके। चीनी मिलो में बकाया भुगतान भी अतिशीघ्र किया जाए। रोष प्रकट करने वालों में दीक्षांत शर्मा, राजन राठौर, आदेश उपाध्याय, प्रिंस यादव, आस्तिक यादव, मंगता हसन, शिवकुमार कश्यप, रिंकू, रामसागर यादव, विकास यादव, गुलजार मलिक, श्रवण शंखधर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *