प्रदेश व्यापार मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 29 फरवरी। प्रदेश व्यापार मंडल कार्य समिति की सुभाष घाट स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने चैटाला ने कहा कि कुछ सदस्य लगातार संगठन के प्रति अनुशासनहीनता कर रहे थे। जिसकी एक रिपोर्ट अनुशासन समिति के प्रभारी चंद्रशेखर गोस्वामी द्वारा प्रदेश कार्यालय को सोपी गई थी। जिसमें प्रवीण शर्मा द्वारा संगठन के समानांतर नए संगठन का गठन किया जा रहा था व संगठन की गोपनीय नीति दूसरे संगठन से साझा की जा रही थी। संगठन के पदाधिकारी से अपशब्दों का प्रयोग लगातार किया जा रहा था। जिसको देखते हुए तथा कार्य समिति से विचार विमर्श के उपरांत प्रवीण शर्मा को संगठन से निष्कासित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि यह भी पाया गया कि प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट का भी सहयोग इन कार्यों में रहा है। इसको देखते हुए तत्काल रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चैटाला ने प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट को प्रदेश महामंत्री पद से पद मुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चैटाला ने कहा कि जल्द ही प्रदेश महामंत्री पद नई नियुक्ति करने के साथ प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने कहा कि संगठन द्वारा निष्कासित व्यक्ति संगठन के किसी भी नाम व लोगो का प्रयोग ना करें।

संगठन के लोगो का उपयोग सोशल मीडिया व मीडिया पर प्रयोग किया गया तो संगठन कानूनी कार्रवाई करेगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, जिला अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, कार्यसमिति सदस्य दीपक गौनियाल, शहर महामंत्री कार्य समिति सदस्य विमल सक्सेना, महानगर अध्यक्ष किशन बजाज, शहर अध्यक्ष कनखल भगवत अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष विशाल गोस्वामी, मधुर अरोरा, सौरभ शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *