एसटीएफ देहरादून व रानीपुर पुलिस ने नशीले इंजेक्शन सहित दो गिरफ्तार किए

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 जनवरी। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस व एसटीएफ देहरादून ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो लोगों को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी करामत अली पुत्र शराफत निवासी ग्राम सलेमपुर व प्रिंस पुत्र महिपाल सिंह निवासी ग्राम केलबकरी मिलक थाना नौगांवा सादात जिला अमरोहा यूपी के कब्जे से डेढ़ हजार नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

टीम में एसटीएफ देहरादून के इंस्पेक्टर शरद चंद गुसाई, एसआई विकास रावत, एएसआई चिरंजीत सिंह, हेड कांस्टेबल सुधीर, कांस्टेबल वीरेंद्र राणा, दीपक नेगी, सुमन नगर चैकी प्रभारी एसआई इन्द्र सिंह गड़िया, कांस्टेबल संजय तोमर आदि शामिल रहे।