स्टोन क्रशर को किया सील

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

जिलाधिकारी हरिद्वार के दिए गए आदेशों और उप जिलाधिकारी भगवानपुर आशीष कुमार मिश्रा के निर्देशन में तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व और खनन विभाग की टीम ने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर मैसर्स हरि गंगा स्टोन क्रशर पर जाकर जांच की।और अनियमितता पाए जाने पर स्टोन क्रशर को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया है। मौके पर उपस्थित स्टोन क्रेशर कार्मिकों को सख्त हिदायत दी है,कि अग्रिम आदेशों तक उक्त क्रेशर परिसर में मौजूद उप खनिज को किसी भी प्रकार से खुर्दबुर्द ना किया जाए ।
इस कार्यवाही में तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी सहित खनन विभाग और राजस्व की टीम मौजूद रही।