हरिद्वार, 23 मई। डीपीएस दौलतपुर जूनियर सम्मान समारोह का आयोजन कर 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, अमृता विश्व विद्यापीठम के प्राचार्य डॉ.बी.राजतिलगम, कैरियर कोच और शिक्षाविद हरीश पुंडीर, विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन विकास गोयल एवं प्रधानाचार्य पूनम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दसवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले श्रेष्ठ मिश्रा, पावनी मालासी और नलिनीशा नौटियाल व 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्ट्रीम टॉपर्स विज्ञान में श्रुति शर्मा, वाणिज्य में आशी शर्मा एवं ह्यूमैनिटीज में अंशिका को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी विशेष प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अन्य गतिविधियों कला, संगीत, नृत्य आदि में भाग लेने वाले छात्र- छात्रों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें कक्षा 3 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत बिहू नृत्य, लयबद्ध योग प्रस्तुति और कक्षा 9 के छात्रों द्वारा मिश्रित एवं अर्ध-शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में निरंतर कठिन परिश्रम करने का संदेश दिया। उन्होंने मेधावियों की इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और अभिभावकों के अथक प्रयासों को दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


