पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने के विरोध में युवा कांग्रेस निकालेगी झोटा बुग्गी यात्रा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 23 मई। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ाए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने रविवार को चंद्राचार्य चौक से बाल्मीकि चौक तक झोटा बुग्गी यात्रा निकालने का ऐलान किया है। झोटा बुग्गी यात्रा को सफल बनाने के लिए ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर आयोजित युवा कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान और पूर्व प्रदेश महासचिव सागर बेनीवाल ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई भी बढ़ रही है।

जिसके चलते आम आदमी के लिए जीवन यापन करना कठिन होता जा जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से मालभाडे में बढ़ोतरी के चलते आम जरूरत की तमाम चीजें महंगी हो रही है।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। बैठक में समीर अंसारी, रानीपुर विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ सैनी, संजय राणा, राहुल चौहान, जवाहर चावला, मोहित कुकेजा, शिवम वाल्मीकि, राजू चित्कारा, राजबीर आदि कार्यकर्ता प्रमुख से मौजूद रहे।

Leave a Reply