तनवीर
हरिद्वार :-रेलवे स्टेशन गेट नंबर 4 से गेट नंबर 5 मार्ग के नाले का निर्माण कार्य प्रारंभ प्रारंभ किया गया। पूर्व सभासद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद के द्वारा नाली निर्माण का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया।
इस दौरान रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष राजू मनोचा, महामंत्री प्रेम कुमार, कश्मीरी लाल, मनीराम, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार,चतुर सिंह, ऋषि पाल ,राकेश ,रामशंकर ,शंकरलाल,सुरेश चंद गुप्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद ने कहा कि रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग का यह नाला जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था। यात्रियों एवं रिक्शा यूनियन के सदस्यों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। नाला निर्माण से लोगों की समस्याएं दूर होंगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक जनसमस्याओं के निराकरण में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।नाले का निर्माण विधायक मदन कौशिक के ही प्रयासों से संभव हो सका है। उन्होंने विधायक मदन कौशिक का भी आभार प्रकट किया। रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष राजू मनोचा एवं महामंत्री प्रेम कुमार ने पूर्व सभासद सुभाष चंद का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि नाले की बाउंड्री स्लैप टूट चुके थे।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। क्षतिग्रस्त नाले के कारण कभी भी दुर्घटना हो जाती थी। रिक्शा यूनियन के सदस्यों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। अब नाला निर्माण होने से परेशानी दूर हो सकेगी।