पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन की सूचना पर हरिद्वार में भी शोक की लहर दौड़ गयी

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

लम्बे समय से उनके साथ रहे भारत जागृति मिशन के अध्यक्ष अंशुल श्री कुंज ने उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी का हरिद्वार और गंगा से गहरा नाता था। उन्होंने हरिद्वार को गंगा आंदोलन का केंद्र बनाया था। बहुगुणा जी जब भी देश के किसी भी हिस्से की यात्रा करते थे तो हरिद्वार से ही ट्रेन लेते थे। वो हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित गरीब दासी आश्रम में ही रुका करते थे।
अंशुल ने कहा की बहुगुणा जी ने गंगा जल को बांध, निजीकरण, व प्रदूषण से बचाने की आवश्यकता दुनिया को बतायी। वो इन मुद्दों को संयुक्त राष्ट्र तक ले गए।
उनके जाने से इस आंदोलन ने अपना मर्गदर्शक खो दिया है।
अंशुल ने कहा की गंगा जल रक्षा का संकल्प ही उनको असली श्रद्धांजलि होगी।