राष्ट्र की उन्नति में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान-सुनील अरोड़ा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 सितम्बर। शिक्षक दिवस के उपलक्ष में उत्तरांचल पंजाबी महासभा की और से डीपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा व एसएमजेएन कॉलेज में प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने कहा कि भारत देश गुरू पंरंपरांओं का देश है। गुरू ही शिष्य का मार्गदर्शन कर उसके भविष्य को बनाता है।

गुरू शिष्य को शिक्षा प्रदान कर शिष्य के भविष्य को उज्जवल बनाता है। शिक्षित समाज ही राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे सकता है। डीपीएस एवं एसएमजेएन कालेज के क्षिक्षक हमेशा ही छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक ताने बाने की जानकारियां भी देते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज को शिक्षा के माध्यम से गति प्रदान करता है। छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा में अपनी भागीदारी निभाते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा, जिला अध्यक्ष प्रमोद पांधी, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजू ओबरॉय, महामंत्री राम अरोड़ा, महिला जिला अध्यक्ष कामिनी सड़ाना, मीनाक्षी छबरा, शालू आहूजा, हिमानी मेहता, हिना दुआ, अक्षत कुमार कुमार, अक्षय मल्होत्रा, महेंद्र तनेजा, महेंद्र अरोड़ा प्रवीण गाभा, कंचन तनेजा, कंचन तनेजा भारत तनेजा, रोहित दरगन, ज्योति चावला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *