विडियो:-भाजपा से मेयर पद के दावेदार सुनील सेठी ने वार्ड 24 में सुनी जनता की समस्याएं

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 अगस्त। मेयर पद की दावेदारी पेश कर रहे भाजपा नेता एवं महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी ने वार्ड 24 में जनता से मिलकर समस्याओं की जानकारी ली। वार्ड निवासी रणवीर शर्मा के संयोजन में आयोजित बैठक में समस्याएं सुनकर निदान का भरोसा दिलाया। बैठक में रणवीर शर्मा एवं शिवा चौहान ने बताया कि वार्ड में मुख्य रूप से जलभराव, टूटी सड़कें एवं पथ प्रकाश की समस्या मुख्य रूप से है। निगम में शामिल होने के बाद भी सुविधाओं से वार्ड वंचित है। मणिकांत शर्मा एवं आशीष वर्मा ने बताया कि रुकमणी धर्मशाला के सामने होने वाली जलभराव की समस्या दूर की जाए। सीवर के चेंबर टूटे पड़े हैं।

सड़के टूटी हुई हैं। निगम को समस्याओं को दूर करना चाहिए। राज वर्मा ने बताया कि पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था न हो पाने से रात्रि में चोरी की घटनाओं का डर रहता है। लोगों ने सुनील सेठी को समस्याओं से अवगत कराते के साथ समाधान में हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। सुनील सेठी ने कहा कि जल्द ही नगर आयुक्त से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद प्रीतकमल, विक्रम सिंह, धर्मराज सैनी, संजय धीमान, मुकेश भारद्वाज, राज वर्मा, आशीष वर्मा, विक्रम सिंह, शिवा चौहान, धर्मराज सैनी, संजय धीमान, सोनू चौधरी, व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी मौजूद रहे।