व्यापारियों ने अभियान चलाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 12 सितम्बर। लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापारियों ने वार्ड 11 ब्रह्मपुरी व वार्ड 9 मायापुर में जागरूकता अभियान चलाया। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान व्यापारियों ने घरों में पानी जमा ना होने दे। पानी के बर्तनों को ढक कर रखने, पूरे शरीर को ढक कर रखने वाले कपड़े पहनने, बच्चों एवं बुजुर्गो का खास ध्यान रखने के लिए जागरूक किया

सुनील सेठी ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि जनता को स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जागरुक होना पड़ेगा। जागरूकता से ही डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया एवं महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि व्यापारी और आम जनता नगर निगम, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने को तैयार हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागो को कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव, फागिंग तेजी के साथ करना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में टेस्ट और उपचार निःशुल्क कर व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।

जागरूकता अभियान में कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, उपाध्यक्ष सोनू चैधरी, अशोक शर्मा, गौरव गौतम, पंकज मांटा, रवि कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *