जनभावनाओं को देखते हुए पाॅड का रूट बदले सरकार-सेठी

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 2 मई। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर धार्मिक व जनभावनाओं को देखते हुए पाॅड कार का रूट बदलने की मांग की है। पत्र में सुनील सेठी ने कहा कि पाॅड कार परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने परियोजना की डीपीआर तैयार करते समय ना तो भौगोलिक परिस्थितियों का आंकलन किया और ना ही जनता की राय ली गयी। उन्होंने कहा कि व्यापारी परियोजना का नहीं बल्कि रूट का विरोध कर रहे हैं।

व्यापारियों, श्री गंगा सभा व अन्य संगठनों के विरोध के बावजूद अधिकारी जनता से राय लिए बिना तय किए गए रूट पर ही पाॅड कार संचालन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सेठी ने कहा कि जनभावनाओं को देखते हुए पाॅड कार टैक्सी का संचालन शहर से बाहर गंगा किनारे किया जाए और जनता की राय लिए बिना तैयार की गयी डीपीआर को रद्द कर नई डीपीआर तैयार की जाए

पत्र भेजकर मांग करने वालो में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद चैरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा, मनोज ठाकुर, भूदेव शर्मा, एसएन तिवारी, सोनू चैधरी, अनिल कुमार, उमेश चैधरी, तरुण यादव, गणेश शर्मा, अमित कुमार, रणवीर शर्मा, देवेंद्र कुमार, उमेश चैधरी, मनोज कुमार, राजेश भाटिया, अमरदीप ठाकुर, मोहित शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *