स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आॅफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी मे लगाया आयुष्मान कार्ड कैम्प

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 जनवरी। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आॅफ मैनेंजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी में फ्री आयुष्मान कार्ड कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान जिला समन्वयक करूणा शर्मा, सीआरडब्ल्यू पूजा, मेला हाॅस्पिटल हरिद्वार के कपिल कुमार एवं जेएनएसएम रूड़की से वरूण ने कैम्प में कार्ड की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। संस्थान की डायरेक्टर डा.जयलक्ष्मी ने बताया कि संस्थान के अध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आस पास के व्यक्तियों ने भी आकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया एवं कैम्प का लाभ उठाया।

उन्होंने बताया कि जो लोग शेष रह गए वे 23 जनवरी को कैम्प के माध्यम से आयुष्मान कार्ड को बनवा सकते है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम, डीन एकेडमिक्स डा.राहुल कुमार, रजिस्ट्रार अनुराग गुप्ता, दीप्ति चौहान, अभिलाषा, पंकज चैधरी, आशीष कुमार, कीर्ति चुग, मितांशी, वर्षा रानी, धरणीधर वाग्ले, ज्योति राजूपत, प्रियंका अरोड़ा, देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे