त्याग, तपस्या और धर्म की प्रतिमूर्ति थी माता ललिताम्बा: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम

Dharm
Spread the love

अमरीश


पुण्यतिथि के अवसर पर मानव कल्याण आश्रम की संस्थापिका माता ललिताम्बा का संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण
हरिद्वार, 13 दिसम्बर। श्री मानव कल्याण आश्रम हरिद्वार, बद्रीनाथ अहमदाबाद संस्थाओं की संस्थापिका सन्यासिनी माता ललितम्बा को उनकी सोलहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर संत समाज ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं संस्था के ट्रस्टी श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता और श्री मानव कल्याण आश्रम ट्रस्ट के संयोजन में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने ब्रह्मलीन माता ललिताम्बा जी को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि माता ललिताम्बा त्याग, तपस्या और धर्म की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने हरिद्वार में सन्यास परंपरा को संवर्धित एवं संरक्षित करने का कार्य किया। श्री जयराम आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने सन्यासिनी माता ललिताम्बा जी को स्मरण करते हुए कहा कि माता ललिताम्बा जी द्वारा स्थापित श्री मानव कल्याण आश्रम, हरिद्वार, बद्रीनाथ में धर्म एवं साधना के केंद्र बने हुए हैं। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ने गोरक्षा आंदोलन में सन्यासिनी माता ललिताम्बा जी के दिए गए अद्वितीय सहयोग को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने गौ रक्षा के लिए हरिद्वार के संतों का प्रतिनिधित्व किया वहीं गौ रक्षा करते हुए जेल यात्रा भी की जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्रीमहंत रविन्द्रपुरी जी महाराज ने कहा कि सन्यासिनी ललिताम्बा माता जी का समूचा जीवन लोक कल्याण व धर्म प्रचार को समर्पित रहा। संस्था के ट्रस्टी श्रीमहंत देवानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि ललिताम्बा माता ने अजीवन गौ संवर्धन व भारतीय संस्कृति के उन्नयन के लिए कार्य किया।
मानव कल्याण आश्रम में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में आए हुए संत महंतजनों का स्वागत श्री मानव कल्याण आश्रम के महंत स्वामी दुर्गेशानंद, ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी आदि ने किया। इस अवसर पर म.मं. स्वामी ललितानंद गिरी, म.मं. स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, म.मं. स्वामी प्रबोधानंद, म.मं. स्वामी आनंद चेतन, महंत जगजीत सिंह, महंत सूरज दास, महंत रविदेव शास्त्री, आचार्य हरिहरानंद, स्वामी चिदविलासानन्द, महंत ओमप्रकाश शास्त्री, स्वामी हंसानन्द, पार्षद सचिन अग्रवाल, शुभम मंडोला, लोकेश पाल, एस.के. मिश्रा सहित भक्तजनों ने माता ललिताम्बा को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *