स्वरूप चंद्र अग्रवाल ट्रस्ट ने मेला अस्पताल को उपलब्ध करायी 18 व्हीलचेयर

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका
नर सेवा ही नारायण सेवा है-अमित शर्मा
हरिद्वार, 16 अगस्त। श्री स्वरूप चंद्र अग्रवाल चौरिटेबल ट्रस्ट मुंबई मरीजों की सेवा के लिए आगे आया है। ट्रस्ट द्वारा मरीजो की सुविधा हेतु मेला चिकित्सालय हरिद्वार को 18 व्हीलचेयर प्रदान की गई। ट्रस्ट की और से हरसम्भव मदद के लिए हमेशा तैयार रहने का आश्वासन भी दिया गया। श्री स्वरूप चंद अग्रवाल चौरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा सोमवार को व्हील चेयर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने ट्रस्ट की और से व्हीलचेयर मेला चिकित्सालय को प्रदान किए।

इसके साथ ही कक्ष निर्माण के लिए उन्हें पत्र सौंपा गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्हीलचेयर उपलब्ध होने से इलाज कराने के लिए आने वाले दिव्यांग मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्री स्वरूप चंद्र अग्रवाल चौरिटेबल ट्रस्ट लगातार लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहा है। उन्होंने ट्रस्ट से जुड़े सभी पदाधिकारी व सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना काल में सभी लोगों ने सहयोग दिया। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा दिए गए दान की सराहना की। ट्रस्ट से जुड़े अमित शर्मा ने कहा ट्रस्ट जनहित के कार्यों के लिए सदैव अग्रणी रहता है। जनसेवा से जुड़े जो भी कार्य संभव हो पाएंगे संस्था अपने माध्यम से निस्वार्थ भाव से उसमें सहयोग करेगा।

पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजयुमो मनोज जखमोला ने कहा कि अस्पताल में रोगियों को उच्च स्तरीय इलाज मिलना चाहिए। राज्य सरकार अस्पतालों में संसाधन मुहैया करा रही है। सामाजिक संस्थाएं भी लगातार संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान कर रही है। सीएमओ अर्जुन ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराने पर ट्रस्ट का आभार जताया। इस दौरान सुमित शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, पार्षद विनीत जौली, राजेश लखेड़ा, हरिपुर ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला, मनीष चौटाला, सुनील कुमार, अमित, सुरेंद्र रियाल, अंकित, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र गुवाड़ी, मोहन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *