विडियो :-थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने टापू पर फंसे 4 मजदूरो की बचाई जान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

पीलीनदी पुल थाना श्यामपुर में NHAI का पुल निर्माण का कार्य चल रहा है जिसमे 04 मजदूर रात को नदी के बीच मे टापू पर सोये हुए थे। परंतु रात में अचानक बारिश होने के कारण नदी का जल स्तर बढ़ गया। जिससे मजदूर वही फंस गए। सूचना पर तुरंत श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान फोर्स के लेकर मौके पर पहुंचे तथा एसडीआरएफ और कंट्रोल रूम को भी स्थिति से अवगत कराया गया। परन्तु समय का अभाव होने और लगातार जल स्तर बढ़ने के कारण थानाध्यक्ष ने मौके पर क्रेन से रेस्कयु कर सभी मजदूरों को सकुशल नदी से बाहर निकाला। जनता ने पुलिस की अत्यधिक सराहना की।


फंसे हुए मजदूूूरों मे सरजीत खान पुत्र शब्बीर खान निवासी खतोला बरेली उत्तर प्रदेश ,सलमान पुत्र अख्तर खान निवासी नगरिया बरेली उत्तर प्रदेश, फिरोज पुत्र मौसम खान निवासी खतोला बरेली उत्तर प्रदेश ,शोएब पुत्र हसनैन निवासी नगरिया बरेली उत्तर प्रदेश के है। जबकि अधिकारियों ने मजदुरों को अवगत कराया की बारिश के मौसम में कोई भी नदी में न जाये और रात को नदी से दूर रहे। नदी किनारे सभी गांव में announcement भी कराया गया है कि नदी पार कोई न जाये। नदी के पास जिनके घर एवं झुग्गी झोपड़ी है वह भी नदी से दूर रहे।