अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी शिक्षकों की स्कूल बस

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

श्यामपुर थाना क्षेत्रांतर्गत चिंडियापुर चैक पोस्ट के पास लखीमपुर खीरी से आई शिक्षक यात्रियों की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

चिड़ियापुर पिकेट पर तैनात कॉन्स्टेबल जयदेव और पीआरडी बालकराम द्वारा तुरंत बस का पिछला शीशा तोड़कर शिक्षकों को सकुशल बाहर निकाला गया।

कुछ शिक्षकों को थोड़ी बहुत मामूली चोटें आई हैं। जिनको प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है।बस में सवार समस्त शिक्षकों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।