विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न होने पर तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 अप्रैल। विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने में योगदान करने वाले हरिद्वार तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों को उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा व तहसीलदार शालिनी मौर्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शनिवार को तहसील भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो अमरीश शर्मा, लेखपाल कानूनगो बिजेंद्र गिरी अनिल गुप्ता राजकुमार, लेखपाल ब्रजभूषण, देवेश घिल्डियाल, आशीष ममगाई, नवीन त्यागी आदि सहित तहसील के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को सकशुल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने में तहसील हरिद्वार के अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। अधिकारियों व कर्मचारियों ने चुनाव में कठिन डयूटी करते हुए अथक मेहनत से चुनाव संपन्न कराया। जिसके लिए सभी अधिकारी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। तहसीलदार शालिनी मौर्य ने कहा कि कहा कि चुनाव लोकतंत्र का अहम हिस्सा हैं।

आम जनता अपने मताधिकार का उपयोग कर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर सके। इसमें प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लंबे चुनाव कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए चुनाव को सकुशल संपन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *