बाइक पर शराब की सप्लाई कर रहे आरोपी को पकड़ा

Crime
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार :-लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी की रोकथाम के लिए निर्देशित किया गया है जिस पर थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 5 पेटी( 60 बोतल)अवैध देशी शराब पिकनिक मार्का की सप्लाई के लिए बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार आरोपी विपिन कुमार पुत्र सुरेशचन्द निवासी भगवानपुर को नदी वाला रास्ते पर गिरफ्तार किया। आरोपीके खिलाफ भगवानपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाहीकी गई।

पुलिस टीमं में एसआई शहजाद अली ,कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट,संजय नेगी शामिल रहे।