17 अप्रैल को होगा पतंजलि गुरूकुलम के नवीन परिसर का लोकार्पण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार 8 अप्रैल। रामनवमी व योग गुरू स्वामी रामदेव महाराज के 30वें संन्यास दिवस के अवसर पर 17 अप्रैल को पतंजलि गुरुकुलम के नवीन परिसर का लोकार्पण किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 9 अप्रैल से पतंजलि योगपीठ फेस-2 स्थित योग भवन में स्वामी गोविन्ददेव गिरि महाराज के श्रीमुख से छत्रपति शिवाजी महाराज की कथा का आयोजन भी किया जाएगा। कथा 17 अप्रैल को नवीन परिसर के लोकापर्ण पर संपन्न होगी।