ज्वालापुर के लोगों ने की डिवाइडर बनाए जाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 सितम्बर। यातायात पुलिस द्वारा अस्थाई बेरीगेट्स लगाकर ज्वालापुर कोतवाली मार्ग के यातायात को काफी समय से सुचारु किया हुआ है। लेकिन इस मार्ग पर क्षेत्र के लोग डिवाइडर निर्माण की मांग कर रहे हैं। जटवाड़ा पुल का मुख्य मार्ग होने के चलते रात-दिन छोटे बड़े वाहन इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। लगातार मार्ग पर वाहनों के जाम की स्थिति बन जाती है। यह चौराहा मार्ग कस्साबान रोड, कटहरा बाज़ार मार्ग, बाल्मीकि बस्ती, सुभाष नगर एवं जटवाड़े पुल मार्ग से होकर यह सड़क गुजरती है। मात्र पुलिस के बेरीगेट्स के सहारे इस मार्ग पर वाहन चल रहे हैं।

भीड़ का दबाव इस मार्ग पर 24 घंटे बना रहता है। स्थानीय निवासी हरिओम, रईस, अश्वनी शर्मा, जोगिंदर सिंह, राजीव का कहना है कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बड़ी संख्या में होती है। अस्थाई बेरीगेटस के चलते वाहन चालक गलत साइड से वाहन निकालते हैं। जिंन कारणों वाहन दुर्घटनाएं लगातार हो रही है। आए दिन वाहन चालक आपस में लड़ते झगड़ते हैं। गलत साइड पर वाहन चलाने के कारण रोजमर्रा दुर्घटनाएं हो रही है।

सुभाष नगर पावधोई की ओर जाने वाले ट्रैक्टर ट्रक यातायात को प्रभावित कर रहे हैं। अश्वनी शर्मा ने मांग की है कि मार्ग पर स्थाई तौर पर डिवाइडर बनाया जाए। जिससे यातायात का संचालन ठीक रूप से हो सके। मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। जिससे दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।