पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 18 जून। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान गुम हो गया था। महिला ने हरकी पैड़ी चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए महिला का पर्स ढूंढ निकाला और महिला को चौकी बुलाकर सत्यापन के बाद पर्स उनके सुपुर्द कर दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला जयश्री सोनी ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply