शिवालिक नगर व्यापार मंडल ने किया ठंडा शरबत और आंवला बर्फी का वितरण

Haridwar News
Spread the love


मानव सेवा ही सच्ची सेवा है-विभास सिन्हा
हरिद्वार, 21 जून। भानु सप्तमी के अवसर पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल द्वारा शिवालिक नगर में राहगीरों को ठंडा एवं शीतल शरबत तथा पौष्टिक आंवला बर्फी का निःशुल्क वितरण किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा के संयोजन में आयोजित शरबत एवं आंवला बर्फी वितरण कार्यक्रम में शिवालिक नगर के समस्त व्यापारियों ने सहयोग किया। इस अवसर पर विभास सिन्हा ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। इस भीषण गर्मी में प्यासे व्यक्ति को पानी या शीतल पेय पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है।

उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी सहयोगी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं और अन्य संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने भी शिवालिक नगर व्यापार मंडल के इस सराहनीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार का सेवा कार्य न केवल मानवता की मिसाल है, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

इस अवसर पर नगर पालिका सभासद वीरेंद्र अवस्थी, रोबिन, पंकज चौहान, हरिओम, सामुदायिक केंद्र के अध्यक्ष उमेश कुमार, सचिव भरत भूषण, अशोक मेहता सहित व्यापार मंडल के सदस्य विवेक गुप्ता, शिवेश गुप्ता, रिंकू चौरसिया, हिमांशु माहेश्वरी, विशाल गौड़, अखिल रंजन, करण सक्सेना, प्रमोद श्रीवास्तव, दिनेश, प्रवीण तिवारी, दीपेश प्रसाद, पिंकी, संजय उपाध्याय, धीरेंद्र चौधरी, सतेंद्र चौधरी, सीए अरुण दुबे, दीपक पंवार, शुभम गुप्ता, दुग्गल मौजूद रहे।

Leave a Reply