प्रेरणा का स्रोत हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की शिक्षाएं और आदर्श-मदन कौशिक

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 25 सितम्बर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन दर्शन एवं एकात्म मानववाद के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मंडल महामंत्री हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय का संकल्प राज्य की विकास नीति की प्रेरणा है। प्रदेश सरकार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, जिला मंत्री पारुल चौहान, मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट, महामंत्री हर्षित त्रिपाठी, गौरव वर्मा, उपाध्यक्ष मृदुला सिंघल, हरीश त्यागी, घनश्याम यादव, सुनील सैनी, मण्डल मंत्री चंद्रमोहन शर्मा, वैशाली भाकुनी, वरिष्ठ नेता एडवोकेट राजकुमार अरोड़ा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।