विडियो:- पूर्व सभासद के घर की दीवार गिरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:- पूर्व सभासद निखिल मेहता के बंद पड़े मकान की दीवार भरभरा कर मार्ग पर गिर गई है। लगातार हो रही वर्षा के कारण मकानों में सीलन आ गई है। पुराने समय के बने मकानों पर गिरने का खतरा बढ़ गया है। मोहल्ला फाटकवाड़ा की गली दीवार की ईटों से भर गई। गनीमत रही उसे दौरान गली से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था। दीवार गिरने से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बिजली के तार टूट जाने से कई घरों में करंट फैल गया।

लोगों की सूझबूझ के कारण बड़े हादसे को टाल दिया गया। अगर दीवार दिन के समय गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दिन भर गली से लोगों का आना जाना लगा रहता है। दीवार गिरने से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।