विडियो:-पूरा देश भगवान श्री राम के स्वागत का उत्सव मना रहा है-कमल खड़का

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 18 जनवरी। गिरवर नाथ जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का के संयोजन में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में गंगा में दीपदान करने का क्रम लगातार जारी है। राम भक्त उमंग उल्लास के साथ गंगा में दीपदान कर रहे हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि पूरे देश में राम उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। पूरा देश भगवान श्री राम के स्वागत का उत्सव मना रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार भी राममय हो चुकी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में राम भक्त हर्ष के साथ दीपदान में हिस्सा ले रहे हैं और अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। कमल खड़का ने कहा कि भगवान राम जन-जन के आराध्य हैं। उनके नाम के जप मात्र से ही मनुष्य के कष्ट दूर हो जाते हैं।

पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि 500 वर्षों की तपस्या के बाद राम भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने जा रही है। राम भक्तों ने लंबा संघर्ष किया। मंदिर बनने से समस्त देशवासी खुश है। भगवान श्रीराम अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम राज्य का सपना पूर्ण होने वाला है। मनोज गर्ग ने ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का द्वारा चलाए जा रहे दीपदान की सराहना की। समाजसेवी नरेश बेदी एवं सुजाता बेदी ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी के रोम रोम में प्रभु श्रीराम बसते हैं। भगवान श्रीराम के आदर्श का अनुसरण कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दें। अयोध्या में भगवान श्रीराम विराजमान होने वाले हैं।

सभी को इस अवसर पर उत्सव मनाना चाहिए। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सचिन शर्मा एवं सन्नी वर्मा ने कहा कि गिरवर नाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के माध्यम से समाज सेवा के साथ-साथ हिंदू संस्कृति का प्रचार प्रसार भी लगातार किया जा रहा है। भगवान राम के आदर्शों को अपना कर समाज को सच्ची राह पर चलना चाहिए। सचिव हरमीत वर्मा एवं नितिन श्रोत्रिय ने कहा कि 22 जनवरी तक गंगा में दीपदान का क्रम लगातार जारी रहेगा। राम भक्त प्रभु श्रीराम का गुणगान करते रहेंगे। बड़ी संख्या में राम भक्तों ने दीपदान में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सपना खड़का, मोनिका यादव, महेश बेदी, सुजाता बेदी, नरेश बेदी, रानी राजपूत, गीता देवी, प्रकाश रुवाली, राजबहादुर श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, सचिन राजपूत, विक्रांत यादव, रज्जो देवी, सुरेंद्र ठाकुर, मंगल वर्मा, निखिल ठाकुर, तुषार शर्मा, सौरभ शर्मा, राजा पंडित, राकेश, रामप्रसाद शर्मा, अमन सैनी, शोभित कश्यप, बॉबी, कृष्णा, खुशी, अंश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *