विडियो:-जगजीपुर में सड़क पर हाथी आने से मचा हड़कंप

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 अगस्त। जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथीयों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीती रात चार हाथी जंगल से निकलकर आबादी में पहुंच गए और काफी देर तक जगजीतपुर लकसर मार्ग पर चहलकदमी करते रहे। बीच सड़क पर हाथीयों को घूमते देख लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी रूक गयी।

हाथीयों के वापस जंगल में लौटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से जगजीतपुर क्षेत्र में हाथी आने का सिलसिला लगातार चल रहा है। जंगल से निकलकर अकसर एक हाथी आबादी में आता है और काफी देर चहलकदमी के बाद वापस लौट जाता है। अब एक साथ चार हाथीयों के आने से लोगों की चिंता बढ़ गयी है।