हरिद्वार के राधिका एनक्लेव में जंगली हाथी घुसने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 11 जनवरी। जंगली जानवरों के आबादी में आने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बीती रात लकसर रोड़ स्थित राधिका एंक्लेव में जंगली हाथीयों के घुसने से हड़कंप मच गया। कालोनी में चहलकदमी करते हाथी का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हरिद्वार का अधिकतर क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व और वन विभाग की सीमाओं से सटा है। अक्सर जंगली जानवर आबादी में घुस आते हैं। बीती रात जंगली हाथी हरिद्वार के राधिका एंक्लेव में घुस आए। कालोनी में हाथियों को चहलकदमी करते देखकर मौके लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पटाखे बजाकर हाथियों को बमुश्किल जंगलों की ओर खदेड़ा

रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों को आबादी में घुसने से रोकने के लिए गश्ती दल को अलर्ट किया गया है। जहां कहीं से भी सूचना मिलती है टीम तुरंत मौके पर पहुंचती है।