कम मतदान को लेकर दिन भर रही चर्चा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 अप्रैल। हरिद्वार लोकसभा सीट पर हुआ कम मतदान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कम मतदान को जहां राजनीतिक दलों से जुड़े लोग अपने-अपने पक्ष में बता रहे हैं। वहीं आम लोग भी कम मतदान को लेकर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग इसे प्रत्याशियों से जोड़ रहे हैं तो कुछ सरकार की नीतियों से। शुक्रवार को संपन्न हुए मतदान में हरिद्वार लोकसभा सीट पर 62.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 2024 में हुआ मतदान मतदाताओं की मतदान के प्रति बढ़ रही उदासीनता का स्पष्ट संकेत देता है। हरिद्वार सीट पर 2014 में 71.63 प्रतिशत मतदान हुआ था।

2019 में हुए चुनाव में यह घटकर 66.24 प्रति रह गया। इसके बाद 2024 आम चुनाव में 62.36 प्रतिशत मतदान हुआ। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2024 में मतदान प्रतिशत में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी है। न्यू चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि लोगों को मतदान के प्रति अधिक जागरूक होना होगा। प्रत्येक चुनाव में अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। —————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *