चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 17 नवम्बर। भूपतवाला स्थित सुदर्शन अपार्टमेंट मे हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुराया गया सामान बरामद किया है। तीनों आरोपियों को उ.प्र. के मुजफफ्रनगर व शामली से गिरफ्तार किया गया है। शिवालिक नगर निवासी हरीश मल्होत्रा ने उनके आफिस में काम करने वाले कर्मचारी राहुल बालियान निवासी सावटू नगला भौराकलां मु.नगर यूपी को नामजद करते हुए आॅफिस का ताला तोड़कर फाइबर स्पलाईसिंग मशीन, मशीन चार्जर व डीवी मीटर आदि चोरी करने के संबंध में 6 जुलाई को नगर कोतवाली में मुकद्मा दर्ज कराया था।

नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राहुल बालियान व चोरी में उसके साथ शामिल रहे कपिल उर्फ गोटी निवासी कपूरगढ़ ब्रह्मगढ़ भौराकलां मु.नगर व विपिन बालियान उर्फ नीटू निवासी शामली को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चुराया गया सामान बरामद हुआ है। पुलिस टीम में एसआई बिजेंद्र कुमांई, कांस्टेबल जितेंद्र शाह, जितेंद्र तोमर व जयदेव शामिल रहे।