हरकी पैड़ी पर हुडदंग मचा रहे तीन दबोचे

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 19 सितम्बर। हरकी पैड़ी चैकी पुलिस ने आपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करते हुए हरकी पैड़ी पर लड़ाई झगड़ा कर हुड़दंग मचा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी गौरव पुत्र कमल निवासी आर्डनेंस फैक्ट्री रायपुर देहरादून, चन्द्रा पुत्र रामकुमार निवासी शिवमूर्ति चैक हरिद्वार व राहुल भारद्वाज पुत्र श्याम भारद्वाज निवासी कनखल के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।