चोरी के उपकरणों समेत तीन दबोचे

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 मार्च। नगर कोतवाली अंतर्गत हरकी पैड़ी चैकी पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को चोरी के उपकरणों समेत गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान हरकी पैड़ी स्थित शिवपुल के नीचे से गिरफ्तार किए गए जितेन्द पुत्र महिपाल निवासी आगापुर थाना सिविल लाइन जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, विशाल पुत्र सतेन्द्र निवासी झुग्गी झोपड़ी चण्डी घाट व रोहित कुमार मेहता पुत्र रामबाबू मेहता निवासी कैरवासा थाना पतौना जिला मधुवनी बिहार के कब्जे से ब्लेड कटर बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में एसआई संजीव चैहान, कांस्टेबल महेंद्र सिंह व रमेश सिंह शामिल रहे।