हरिद्वार, 23 सितम्बर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संरक्षक एवं विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार के विरोध में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष करन मल्होत्रा के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करन मल्होत्रा एवं सुनील अरोड़ा ने कहा कि तिलक राज बेहड़ पंजाबी समाज के सिरमौर है।
उनके साथ हुआ दुर्व्यवहार निंदनीय है। प्रदेश उपाध्यक्ष डा.संदीप कपूर एवं राजू ओबरॉय ने कहा कि 5 बार के विधायक एवं उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पूर्व अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ के साथ राजनीतिक मतभेद हो सकते है। लेकिन हाथापाई किया जाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
उनके साथ मारपीट की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में राकेश मल्होत्रा, नागेश वर्मा, शिवम ब्रह्म, ओम पाहवा, हरविंदर सिंह उप्पल, रिंकू खंडूजा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


