डकैतों से भिड़ने वाले व्यापारी को मिलेगा प्रशस्तिपत्र

Crime Haridwar News
Spread the love

तनवीर

शिवालिक नगर स्थित “अमन ज्वेलर्स शोरूम” में हथियारबंद बदमाशों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें शोरूम मालिक प्रदीप कुमार द्वारा साहस का परिचय देते हुए सीधे डकैतों से भिड़ गए।और अन्य की मदद् से मौके से एक बदमाश नितिन पुत्र राकेश निवासी हरिनगर पुरकाजी, मुजफ्फरनगर यू.पी. को पकड़ लिया।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा इस बहादुरी के लिए प्रदीप कुमार को प्रशस्तिपत्र दिए जाने की घोषणा की गई है। इस घटना में अन्य अभियुक्ततों की तलाश के लिए चार टीमें रवाना की गई हैं। दुकान मालिक द्वारा इस घटना में लूटी गई ज्वैलरी का आंकलन किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।