पोर्ट टैक्सी को लेकर व्यापारियों ने रखा अपना पक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 अगस्त। पाॅड टैक्सी परियोजना को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में उत्तराखंड मैट्रो रेल काॅर्पोरेशन लि. अधिकारियों, व्यापार मंडल, गंगा सभा, धर्मशाला एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष व्यापार मंडल, श्री गंगा सभा, धर्मशाला एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन लि.के अधिकारियों ने विस्तार से अपना.अपना पक्ष रखा।

सभी पक्षों को सुनने के पश्चात जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में जो तथ्य सामने आये हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुये उनके निष्कर्षों से शासन को अवगत कराया जायेगा।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीएल शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र सिंह नेगी, एमएनए दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट प्रेमलाल, एसडीएम अजय वीर सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, प्रबन्ध निदेशक यूकेएमआरसीए डीजीएम यूकेएमआरसी जय नन्दन सिन्हा, गोपाल शर्मा, अध्यक्ष श्रीगंगा सभा नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, व्यापारी नेता राजीव पाराशर, संजीव नैय्यर, आशुतोष, विजय शर्मा, विष्णु शर्मा, योगेश वर्मा, अमन शर्मा, राहुल शर्मा, आशीष बंसल आदि मौजूद रहे।