व्यापारियों ने किया प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत,देखें वीडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 सितम्बर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारी संपर्क अभियान की शुरूआत करने के लिए हरिद्वार आए प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्र, चेयरमैन अनिल गोयल का जिला व्यापार मंडल द्वारा पोस्ट ऑफिस तिराहे पर ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों ने जुलूस के रूप में भल्ला रोड, विष्णु घाट, रामघाट, मोती बाजार, ठंडा कुआं, बड़ा बाजार होते हुए हर की पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन किया और दुग्धाभिषेक कर मां गंगा से आशीर्वाद लिया।

जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी व महामंत्री संजीव नैयर ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारीयों ने हमेशा व्यापारी हित की लड़ाई लड़ी है। जब-जब व्यापारियों पर संकट आया है। उन्होंने हर संभव प्रयास कर पूरा सहयोग प्रदान किया है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा व प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा कहा कि हरिद्वार में व्यापारियों से मिले प्यार के लिए दिल से हरिद्वार के समस्त व्यापारियों का आभार प्रकट करते हैं।

चेयरमैन अनिल गोयल ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार का भय नहीं करना चाहिए। सरकार द्वारा जो भी योजना लायी जाएंगी। उन्हें सर्वप्रथम व्यापारी हित में देखा जाएगा और व्यापार मंडल को साथ लेकर ही किसी योजना को शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष माधव सेमवाल, चंद्रशेखर पंत, सुरेश बिष्ट, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश जमदग्नि, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, दिगपाल नेगी, सुरेश बिष्ट, निकेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष हल्द्वानी विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्धन पांडे आदि उपस्थित रहे।

स्वागत करने वालों में ज्वालापुर अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा, शिवालिक नगर से धर्मेंद्र विश्नोई, बहादराबाद से नीरज औहान, लक्सर से राजेंद्र वर्मा, राजेंद्र मेहंदीरत्ता, गोपाल अग्रवाल, अतुल गुप्ता, अभिनव भारद्वाज, युवा व्यापार मण्डल जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, महामंत्री राजन मेहता, राजेश पुरी, राजन सेठ, गोपाल तलवार, वेद अरोड़ा, राकेश खन्ना, अभिषेक गुप्ता, डा.संदीप कपूर, नीरज कपूर, नागेश वर्मा, प्रदीप कालरा, प्रदीप गोयल, आकाश, जसवंत थरेजा, राजेंद्र जैन, सागर सक्सेना, सतीश बंसल, हिमांशु शर्मा, सुरेश अग्रवाल, विनोद अरोड़ा, गगन बंसल, संजीव मित्तल आदि व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *