यातायात पुलिस व सीपीयू ने छात्र-छात्राओं को दी नियमों की जानकारी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक यातायात हिमांशु वर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस व सीपीयू ने स्कूली बच्चोें को यातायात नियमों की जानकारी दी। यातायात निरीक्षक अरविन्द राणा एवं हेड कांस्टेबल प्रो.अमरबीर सिंह ने जगजीतपुर स्थित महर्षि विद्या मंदिर तथा सीपीयू उपनिरीक्षक मनोहर सिंह एवं हरीश अधिकारी ने डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों व सड़क दुर्घटनाओं के कारणों व सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु किए जाने वाले उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पु

लिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि यातायात नियमों का पालन कर दुघर्टनाओं को रोका जा सकता है। बिना हेलमेट वाहन चलान, रेड लाइट जंप, ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, ट्रिपल राइडिंग व नशे का सेवन कर वाहन चलाने से दुघर्टनाओं का खतरा बढ़ता है। साथ ही निमयों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए सभी को यातायात नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।