ट्रक में लगीआग,मचा हड़कंप

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार :-ट्रांसपोर्ट नगर सब्जी मंडी ज्वालापुर मे ट्रक में भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। ट्रक मे लगी आग की सूचना लोगों द्वारा फायर स्टेशन मायापुर को दी गई। फायर कर्मियों ने तत्काल तड़के ही घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग को बुझाया। गनीमत यह रही कि मायापुर के फायर कर्मियों ने ट्रक में लगी आग पर तत्काल काबू पाते हुए बड़े हादसे को होने से रोका। ट्रक में लगी आग लगने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए। सब्जी मंडी में सुबह के समय भीड़ रहती है गनीमत रही किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।