रामलीला देखने जा रहे व्यक्ति की बाइक छीनकर फरार हुए दो आरोपी दबोचे

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 अक्तूबर। रामलीला देखने जा रहे व्यक्ति की बाइक छीनकर फरार हुए दो आरोपियों को थाना सिडकुल पुलिस ने छीनी गयी बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को मेहवड़ कलां निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 3 अक्तूबर को वह बाइक से रामलीला देखने टिहरी विस्थापित कालोनी जा रहा था। लाल बाग पुल के पास तीन चार अज्ञात व्यक्ति तमंचा के बल पर बाइक लूटकर फरार हो गए।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस टीम ने एआरटीओ तिराहे के पास से विशाल उर्फ टाये टाये पुत्र बिरजा निवासी ग्राम हेतमपुर सिडकुल व उदय पुत्र अरविंद निवासी ग्राम लिब्बरहेडी थाना मंगलौर को चोरी की गयी मोटरसाईकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी, कोर्ट चौकी प्रभारी एसआई ब्रह्मदत्त बिजलवान, कांस्टेबल ललित बोरा व हरि सिंह शामिल रहे।