अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार किए

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 9 अप्रैल। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में चाकू लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए राजू निवासी बाल्मिीकि बस्ती के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे टुनाराम निवासी विष्णु लोक कालोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी व सट्टा सामग्री बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।