आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 4 अप्रैल। थाना बहादराबाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरपाल सिंह चौहान निवासी ग्राम रोहलकी ने रमन कुमार व प्रीति के खिलाफ उसके भाई का उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम मे एसआई हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल बारुदत्त जोशी व महिला कांस्टेबल रेनू चैहान शामिल रहे।