दो जेबकतरे दबोचे

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 अक्टूबर। नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान जेब काटने के इरादे से घूम रहे दो जेबकतरों को गिरफ्तार किया है। ब्रह्मपुरी मंसा देवी रोड़ पर टेम्पो स्टैण्ड से गिरफ्तार किए गए आरोपी वरूण कल्याण निवासी बिल्केश्वर रोड़ बाल्मिीकि बस्ती व करन उर्फ जय विष्णु गार्डन कनखल के कब्जे से पुलिस ने जेब काटने के लिए रखे गए ब्लेड भी बरामद किए है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे टोली बनाकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेब काटने का धंघा करते हैं। पुलिस टीम में एसआई बिजेंद्र सिंह, एसआई अंशुल अग्रवाल व कांस्टेबल रविन्द्र धस्माना शामिल रहे।