यूकेडी प्रत्याशी आदेश मारवाड़ी ने गंगा पूजन कर किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


धार्मिक भावनाओं के अनुरूप शहर का विकास करना ही लक्ष्य-आदेश मारवाड़ी
हरिद्वार, 30 जनवरी। हरिद्वार विधानसभा सीट से उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी आदेश कुमार मारवाड़ी ने गंगा पूजन के उपरांत सुभाष घाट स्थित अपने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन किया। आदेश कुमार मारवाड़ी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है। वर्तमान विधायक शहर का विकास करने में नाकाम रहे हैं।

भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से निराश जनता दोनों दलों को चुनाव में जवाब देगी। उन्होंने कहा कि यूकेडी के नेतृत्व में अलग राज्य के लिए आंदोलन करने वाली जनता के सपनों को सत्ता में रहे दल पूरा नहीं कर पाए। राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का लाभ भी स्थानीय जनता को नहीं मिल पा रहा है। यदि जनता ने आर्शीवाद दिया धार्मिक भावनाओं के अनुरूप शहर का विकास किया जाएगा। यूकेडी के महानगर अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि विधायक पूरी तरह नाकाम रहे हैं।

व्यापारियों की समस्याओं को दूर नहीं किया गया। शहर के युवा नशे की चपेट में हैं। जनप्रतिनिधि नशे के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। सिडकुल होने बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जलभराव की समस्या को भी दूर नहीं किया गया। गोकुल सिंह रावत व कमल खड़का ने कहा कि यूकेडी के संघर्ष की बदौलत ही उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ। बारी बारी से सत्ता में रही भाजपा व कांग्रेस की उदासीनता के चलते राज्य विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार की तलाश में युवा वर्ग दूसरे राज्यों में पलायन को मजबूर है।

मादक पदार्थो के अवैध कारोबार के चलते युवा वर्ग का भविष्य बर्बाद हो रहा है। लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इसके प्रति असंवेदनशील बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूकेडी ही जनभावनओं के अनुरूप राज्य का विकास कर सकती है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, दीपक गौनियाल, गोकुल सिंह रावत, दिनेश पाण्डेय, सुरेंद्र उपाध्यय, कमल खड़का, सोनू अरोड़ा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *