उत्तराखंड राज्य सरकारी संघ ने किया पौधारोपण

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ हरिद्वार जिला कार्यालय की और से उत्तराखड संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं विवि के कुलपति प्रो.दिनेशचंद शास्त्री तथा उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ हरिद्वार के जिला प्रबंधक वीर सिंह ने पौधारोपण किया। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि लगातार अंसतुलित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। सभी के सहयोग से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है

कुलपति प्रो.दिनेशचंद शास्त्री ने कहा कि पौधारोपण करने के साथ वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी करें। जिला प्रबंधक वीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इस दौरान अमित कुमार, सुनील कुमार, नीरज कुमार, इफको के क्षेत्र प्रबंधक विनोद कुमार जोशी, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी, प्रोफेसर चंद्रशेखर शर्मा, प्रोफेसर अरविंद नारायण मिश्र, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।