कमल खडका
जन-जन के आदर्श हैं संत रविदास
हरिद्वार, 3 अप्रैल। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के तत्वावधान में श्री रविदास गंगा शोभा यात्रा में शामिल संत महापुरूषों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मिष्ठान भी वितरित किया गया। चंद्राचार्य चैक पर श्री रविदास गंगा शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने कहा कि संत रविदास जन जन के आदर्श हैं। समाज में फैली कुरीतियों व ऊंच नीच के भेदभाव को समाप्त करने में उन्होंने अहम भूमिका निभायी। उनके जीवन से समाज को प्रेरणा मिलती है।
सुंनील अरोड़ा ने कहा कि संत रविदास ने समाज उत्थान व शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया। उनकी जीवन गाथाओं से समाज को अवगत कराना चाहिए। जिला अध्यक्ष प्रमोद पांधी, अनिल कुमार कुमार, राज ओबराय आदि ने कहा कि संत रविदास ने दलित समाज के उत्थान में योगदान देते हुए सभी वर्गो को उच्च आदर्शो से अवगत कराते हुए समाज उत्थान में योगदान दिया। महापुरूष सदैव ही राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। संत रविदास ने समाज को नई दिशा देने का काम किया। उनके बताए हुए मार्ग का अनुकरण देश हित में सभी को योगदान देना चाहिए।
स्वागत करने वालों में रोहित सहगल, अक्षय मल्होत्रा, कुंज भसीन, चेतन कोचर, अक्षत कुमार, जगदीश लाल पाहवा, प्रवीण गाबा, केतन सहगल, अभिषेक सेठी, करण मल्होत्रा, सुरेश कोचर, विमलेश आहूजा, राम अरोड़ा, अक्षत मल्होत्रा, महेंद्र अरोड़ा, कामिनी सड़ाना, मीनाक्षी छाबड़ा, मोनिका चुघ, निधि चावला, अनिल पुरी, शशी मनचंदा आदि शामिल रहे।