वी-मार्क इंडिया लि.ने हरिद्वार पुलिस को भेंट किए दो लेपटॉप व आठ क्म्प्यूटर सेट

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 30 अक्टूबर। वी-मार्क इंडिया लि.ने हरिद्वार पुलिस को दो लेपटॉप व आठ क्म्प्यूटर सेट भेंट किए हैं। लेपटॉप व क्म्प्यूटर का उपयोग विभिन्न कोतवालियों और पुलिस विभाग की शाखाओं में किया जाएगा। शुक्रवार को वी-मार्क इंडिया लि.के एमडी विकास गर्ग ने स्टाफ के साथ रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी नवनीत सिंह भेंट की और सीएसआर एक्टिविटी के तहत पुलिस को लेपटॉप व कम्प्यूटर भेंट किए।

एसएसपी ने कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपकरणों के क्रय हेतु भविष्य में भी सहयोग की उम्मीद जताई तथा प्राप्त लेपटॉप व कम्प्यूटर को आवश्यकतानुसार विभिन्न कोतवाली शाखाओं को वितरित किया। इस दौरान वी-मार्क इंडिया लि. के एचआरए राहुल वत्स, लीगन हेड ज्ञान प्रकाश शर्मा, एजीएम एवआरए अभय गोयल सहित पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply