एसएसपी ने किया चुनाव सेल का गठन

Haridwar News
Spread the love


इंस्पेक्टर योगेश दत्त संभालेंगे चुनाव सेल की गठन
हरिद्वार, 29 अक्टूबर। हरिद्वार पुलिस ने की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी हैं। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी नवनीत सिंह ने 13 सदस्यीय चुनाव सेल का गठन किया है। चुनाव सेल की कमान इंस्पेक्टर योगेश दत्त को सौंपी गयी है।

चुनाव सेल टीम में 1 इंस्पेक्टर, 1 सब इंस्पेक्टर, 1 एडिशनल सब इंस्पेक्टर, 2 हेड कांस्टेबल व 8 कांस्टेबल की नियुक्ति की गयी है। एसएसपी ने बताया कि चुनाव सेल चुनाव की व्यवस्थाओं, फोर्स की मांग, आवंटित फोर्स का वितरण सहित चुनाव संबंधी अन्य बिन्दुओं पर कार्य करेगी। जिससे कि चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न किया जा सके।

Leave a Reply