फायरिंग और हत्या के प्रयास में पिल्ला गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 29 अक्टूबर। फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले में कनखल कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियशें को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिल्ला गैंग से जुड़े हैं। सोशल मीडिया पर कमेटबाजी को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने युवक पर तमंचे से फायरिंग कर दी थी। 27 अक्टूबर को सतीघाट पर हुई घटना में युवक बाल-बाल बचा था। घटना के मुख्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

27 अक्टूबर की रात कोतवाली कनखल क्षेत्रांतर्गत सतीघाट पर कुछ युवकों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत द्वारा गठित पुलिस टीम ने आर्यन राजपूत पुत्र रूपचन्द्र, निवासी लोधामंडी राजघाट कनखल, गौतम सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी बैरागी कैंप कनखल व मनीष कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी कमल बस्ती बैरागी कैंप कनखल को दबोच लिया। फरार मुख्य आरोपी की तलाश करने के साथ पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस टीम में एसएसआई अनुज सिंह, एसआई प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल प्रलव चौहान व सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply