वैश्य बंधु समाज ने किया लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 15 मार्च। कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर म.म.स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का श्री वैश्य बंधु समाज (रजि.) मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने अग्रसेन की प्रतिमा, शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री वैश्य बन्धु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि राजनीति व समाज सेवा के क्षेत्र में समान रूप से योगदान करने वाले ओम बिरला ने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी कार्यशैली के चलते एक अलग ही छवि बनायी है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज देश के विकास में हमेशा ही योगदान करता रहा है।

राजनीति, समाज सेवा, प्रशासनिक सेवाओं व व्यापार के माध्यम से वैश्य समाज के लोग प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। वैश्य समाज से जुड़े ओम बिरला ने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में समाज का गौरव बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान महासचिव तेज प्रकाश साहू, जय भगवान गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, संजय अग्रवाल, डा.अजय अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, गौरी शंकर गर्ग, आशु गुप्ता, विपुल गोयल एवं समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।